क्या प्रियंका गांधी वाड्रा की बोट यात्रा कांग्रेस को देगी फायदा!
कांग्रेस की बात पूरी तरह से जनता तक पहुंचेगी और भाजपा को प्रियंका की इस यात्रा से नुकसान होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहें ठीक वैसे वैसे चुनाव प्राचार के नए नए तरीके सामने आ रहें हैं। इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी वाड्रा की बोट यात्रा भी शामिल हो गयी है। प्रियंका गांधी वाड्रा बोट के ज़रिये यूपी की राजधानी लखनऊ से प्रायगराज तक की यात्रा कर रही हैं। इस यात्रा से जो सबसे बड़ा असर पड़ेगा वो ये होगा कि इस यात्रा को मीडिया भी भरपूर तरीक़े से कवर कर रहा है।
जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिलेगा। कांग्रेस जिसकी बड़ी से बड़ी रैली को भी मीडिया बहुत कमी से ही दिखाता है। वहीं मीडिया आज प्रियंका गांधी की इस यात्रा को दिखा रहा है। इसके साथ इस यात्रा से कांग्रेस का वो कार्यकर्ता जिसने कांग्रेस पार्टी से दूरी बना रखी है वो भी प्रियंका गाँधी वाड्रा के पूरी तरह से सक्रिय होने से पार्टी के फिर से क़रीब आएगा और इस बोट यात्रा का प्रचार पर भी अच्छा असर पड़ेगा।
कांग्रेस की बात पूरी तरह से जनता तक पहुंचेगी और भाजपा को प्रियंका की इस यात्रा से नुकसान होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि ये यात्रा लखनऊ से प्रायगराज तक है और इस बीच यूपी के काफी जिले आते हैं जिसमे से बीजेपी का परमानेंट वोट माने जाने वाले अपर कास्ट में भी प्रियंका गांधी सेंध मारने में कामयाबी हासिल कर सकती हैं।
जो कि भाजपा के लिए नुकसान साबित हो सकती। प्रियंका गांधी वाड्रा इस यात्रा से बीजेपी की नीतियों पर भी प्रहार कर रही हैं और यूपीए सरकार के पुराने कामों के बारे में भी बता सकती हैं जिससे चुनाव का रुख बदलने की काफी संभावना है। जिस प्रकार नरेंद्र मोदी ने वराणसी से चुनाव लड़कर पूरे पूर्वांचल और बिहार पर पकड़ मज़बूत की थी ठीक इसी उद्देश्य से ही कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वांचल की ज़िम्मेदारी सौपी है।
इस बात को बीजेपी भी अच्छी तरह से समझ रही है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होने से भाजपा को भारी नुकसान होने की पूरी उम्मीद है। क्योंकि लोग प्रियंका गांधी को सुनना चाहते है जिसका प्रमाण वह लखनऊ के रोड शो और गुजरात की रैली में देखा जा चुकें है। तो बोट यात्रा काफी हद तक कांग्रेस को फायदा देगी और पूर्वांचल में कांग्रेस को काफी मज़बूत भी करेगी जिसका सीधा असर चुनाव पर पड़ेगा।
इसलिए प्रियंका गाँधी की बोट यात्रा काफी हद तक चुनाव को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण है। इस बात से कांग्रेस के साथ बीजेपी भी बहुत अच्छी तरह से वाकिफ़ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App