लोकसभा चुनाव 2019: मेरठ रैली में लगे मोदी योगी के नारे, सीएम बोले- उन्हें अली पर विश्वास और हमें बजरंगबली पर
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली के दौरान सीएम ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 April 2019 3:22 PM GMT
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के पद्चिन्हों पर चल कर प्रदेश की जनता तक हर योजना को पहुंचाने का काम किया है। हमने एक ही संकल्प लिया था कि उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाएंगे।
मेरठ में जनसभा को संबोधित कर रहा हूँ ... https://t.co/sPBUAHD9M7
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 9, 2019
सबसे पहले कांग्रेस पर हमला करते हुए राहुल गांधी के वायनाड सीट से नामांकन भरने के दौरान दिखे मुस्लिम लीग के झंड़ों के लेकर बोले कि ये पार्टी विभाजन का कारण बनी। वहीं कहा कि अगल कांग्रेस, बसपा और सपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंग बली पर विश्वास है।
सीएम योगी ने कहा कि हमे कांग्रेस की नियत पर शक होता है। ये लोग अपने मुंह से खुद कह चुके हैं कि इन्हें मुस्लिम वोट चाहिए। इन्हें अनुयायी पसंद नहीं है। ये लोग एक तरह का हरा वायरल इस देश में लाना चाहते हैं। इस हरे वायरस की चलेट में आने की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को आने की जरूरत नहीं।
इससे पहले उन्होंने बरेली में एक रैली को संबोधित किया। रैली के दौरान सीएम योगी ने कहा कि राममंदिर जब भी बनेगा उसे भारतीय जनता पार्टी ही बनाएगी, हमारा संकल्प है मंदिर बनाना। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द मंदिर बने।
वहीं उन्होंने सपा बसपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है अपने परिवार का कल्याण, वो देश कल्याण की बात कभी कर ही नहीं सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story