Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019: बिजनौर में शादी की रस्में छोड़ दूल्हा वोट डालने पहुंचा

लोकसभा चुनाव 2019 / लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। धूप और जरुरी कार्यों की व्यस्तता भी लोगों को मतदान करने से नहीं रोक पा रही।

लोकसभा चुनाव 2019: बिजनौर में शादी की रस्में छोड़ दूल्हा वोट डालने पहुंचा
X

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। धूप और जरुरी कार्यों की व्यस्तता भी लोगों को मतदान करने से नहीं रोक पा रही। उत्तर प्रदेश में बिजनौर के जलीलपुर मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए दूल्हा सजे धजे कपड़ों में पहुंचा।

खबरों से मिली जनाकारी के मुताबिक दूल्हे का नाम राजू सिंह और आज उसकी शादी है। राजू सिंह का कहना है कि शादी की बाकि रस्में बाद में करेंगे पहले इस लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बन लें।

बता दें कि आज पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर मतदान जारी है। लोग अपने मतों का प्रयोग करने के लिए लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 50.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story