Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

2019 के चुनाव में बुआ-भतीजे की दुकान पर लगेगा अलीगढ़ का ताला: अमित शाह

''ब्रज क्षेत्र - बूथ अध्यक्ष सम्मेलन'' करते हुए अमित शाह विरोधी पार्टियों पर हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा बाकी दलों से अलग पार्टी हैं, हमारे यहां विजय कोई नेता नहीं अपितु बूथ पर खड़े कार्यकर्त्ता दिलातें हैं।

2019 के चुनाव में बुआ-भतीजे की दुकान पर लगेगा अलीगढ़ का ताला: अमित शाह
X

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उत्तर प्रेदश के अलीगढ़ में 'ब्रज क्षेत्र - बूथ अध्यक्ष सम्मेलन' को संबोधित किया। 'ब्रज क्षेत्र - बूथ अध्यक्ष सम्मेलन' करते हुए अमित शाह विरोधी पार्टियों पर हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा बाकी दलों से अलग पार्टी हैं, हमारे यहां विजय कोई नेता नहीं अपितु बूथ पर खड़े कार्यकर्त्ता दिलातें हैं।

पत्रकार पूछते हैं कि बुआ-भतीजा एक साथ हैं तो यूपी में 74 सीटें कहां से आएगी। मैं कहता हूं हमारी सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब देखो तो पता लगेगा कि 74 सीटें कहां से आएगी। 2017 में ऐसा ही गठबंधन बना और यूपी के दो लड़के एकत्र हुए थे तो लोग कहते थें अब क्या होगा। मैंने तब भी घोषणा की थी हम 300 सीटें जीतेंगे और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमने 325 सीटें जीती थी।

2019 के चुनाव में बुआ-भतीजे की दुकान पर अलीगढ़ का ताला लगाने का काम भाजपा कार्यकर्ता वाले हैं। योगी आदित्यनाथ जी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। हाल ही में एक ही तहसील के अंदर से 140 हैक्टेयर जमीन, सपा बसपा के गुंडों से मुक्त कराई गई है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए दो अपराधियों के पोस्टर, एक राहुल गांधी और दूसरा रॉबर्ट वाड्राः पात्रा

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनें घुसपैठियों का कांग्रेस पार्टी समर्थन समर्थन कर रही है। देश के कोने-कोने से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम मोदी सरकार करेगी। राहुल बाबा को ये तक नहीं पता है कि आलू जमीन के नीचे होता है या फैक्ट्री में होता है और वो किसानों की बात कर रहे हैं।

बजट में देश भर के श्रमिकों के लिए 3000 रुपए की पेंशन का प्रावधान किया गया है और देश के रक्षा बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अमित शाह ने कहा कि हम चाहते है कि अयोध्या में उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए यही कहना चाहता हूं कि हमारा स्टैंड तो साफ है, लेकिन अगर हिम्मत है तो ये राम मंदिर पर अपना एजेंडा साफ करें।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहें है। ममता बनर्जी अगर सोचती हैं कि भाजपा को बंगाल में कार्यक्रम करने की अनुमति ना देकर वो बंगाल में भाजपा की सरकार बननें से रोक लेगी तो वो कान खोलकर सुन लें कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है बंगाल सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story