लोकसभा चुनाव 2019 : बहन प्रियंका के बाद जीजा और भांजा भी दिखे राहुल के रोड शो में
लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झौंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले मेगा रोड शो किया जिसमें कांग्रेस की सियासी ताकत दिखी।

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झौंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले मेगा रोड शो किया जिसमें कांग्रेस की सियासी ताकत दिखी।
रोड शो के बाद राहुल गांधी ने अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनका परिवार भी मौजूद रहा। रोड शो में गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे रेहान और मिराया भी शामिल रहे।
प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे और बेटी की लॉन्चिंग चौंकाने वाली थी। दोने बच्चे पूरे रोड शो में ट्रक पर मौजूद रहे और उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। हालांकि सोनिया गांधी को भी रोड शो में शामिल होना था, लेकिन वह नहीं आ पाईं। लेकिन राहुल के नामांकन के दौरान साथ नजर आईं।
भारी गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस गांधी के काफिले के साथ चला। कांग्रेस के गढ़ में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। राहुल ने केरल के वायनाड से भी नामांकन भरा है।
जैसा की आप जानते हैं राहुल गांधी ने 2004, 2009 और 2014 में जब अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था, तब भी प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और सोनिया गांधी मौजूद रहे थे।
राहुल गांधी इस सीट से 2004, 2009 और 2014 में विजयी रहे थे। बता दें कि राहुल गांधी के अलावा अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी चुनाव जीत चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- lok sabha elections 2019 Rahul Gandhi amethi nomination priyanka Gandhi Robert vadra son daughter lok sabha elections 2019 lok sabha election 2019 lok sabha election rahul gandhi in Amethi rahul gandhi live rahul gandhi live updates rahul gandhi Road show in Amethi rahul gandhi news Rahul Gandhi To File Nomination rahul gandhi updates Lok Sabha Election priyanka Gandhi priyanka gandhi in amethi Congress लोकसभा चुनाव 2019 अमेठी राहुल गांध�