Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Lok Sabha Elections 2019: यूपी और बिहारी तय करेंगे केंद्र में कौन बैठेगाः तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने सोमवार को बसपा सुप्रीम मायावती को उनके जन्मदिन से एक दिन पहले बधाई देने पहुंचे। यहां उन्होंने मायावती के पैर छूकर उनके आशीर्वाद लिया। इसके बाद मायवती और अखिलेश यादव के गठबंधन को बधाई दी।

Lok Sabha Elections 2019: यूपी और बिहारी तय करेंगे केंद्र में कौन बैठेगाः तेजस्वी यादव
X
Tejaswi Yadav and Akilesh Yadav Press Confrence
लोकससभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी से मैदान में हैं। जहां एक ओर पूरा देश ठंड से कांप रहा है। तो वहीं प्रदेश की राजनीति के चलते गर्मी बढ़ी हुई है। मायावती (Mayawati) और अखिलेश (Akhilesh) ने लोकसभा चुनाव 2019 की खातिर गठबंधन किया है। जिससे बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कुछ ज्यादा ही खुश हैं।
खुशी जाहिर करने के लिए वह सोमवार को लखनऊ में मायवती के आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन से एक दिन पहले बधाई दी। तेजस्वी ने मायावती के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमों मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को होता है। इसके बाद तेजस्वी यादव ने अखिलेश यादव से मुलाकात की।
जहां दोनों नेताओं अखिलेश और तेजस्वी ने संयुक्त रूप से प्रेस कान्फ्रेंस की। यहां तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र में सरकार किसकी बनेगी यह उत्तर प्रदेश और बिहार का आदमी तय करेगा। नरेंद्र मोदी की सभी योजनाएं सभी वादे अधूरे रह गए। देश में केवल लिंचिंग हो रही है। जातिवाद का जहर समाज में घोला जा रहा है। बीजेपी के इशारे पर चल रही हैं सरकारी एजेंसियां।
इसी लिए लालू जी आज जेल में हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को धोखा दिया है। वह नागपुर से संचालित होती है। उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि यूपी और बिहारी ही तय करेगा कि केंद्र की सत्ता किसके हाथ होगी।
उसके बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के समर्थन से सपा-बसपा का यह गठबंधन मजबूत हुआ है। उन्होंने तेजस्वी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार पूरी तरह से नाकामयाब रही है। पूरे देश में अनियमितता फैली है। इसी वजह से बसपा और सपा ने गठबंधन भी किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story