Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019: अजीत सिंह बोले- हम महागठबंधन हिस्सा हैं, सीट बंटवारे पर नहीं की गई कोई चर्चा

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सीट बंटवारे और महागठबंधन को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने शुक्रवार को बयान दिया है।

लोकसभा चुनाव 2019: अजीत सिंह बोले- हम महागठबंधन हिस्सा हैं, सीट बंटवारे पर नहीं की गई कोई चर्चा
X

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सीट बंटवारे और महागठबंधन को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने शुक्रवार को बयान दिया है।

आरएलडी अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह से पत्रकारों ने सवाल किया कि आप महागठबंधन का है या नहीं और क्या कांग्रेस भी इस महागठबंधन का हिस्सा बनेगी। पत्रकारों के इस सवाल के जवाब देते हुए अजीत सिंह ने कहा कि हम महागठबंधन का हिस्सा हैं।

लेकिन हमने अभी तक सीट शेयरिंग पर कोई चर्चा नहीं कि हैं। बसपा अध्यक्ष मायवती और पूर्व सीएम अखिलेश यादव जी तय करेंगे कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा या नहीं। सूत्रों के मुताबिक आरएलडी ने छह सीटों से चुनाव लड़ने की मांग रखी है।

बता दें कि आगमी लोकसभा चुनाव 2019 समाजवादी पार्टी और बसपा ने साथ मिलकर लड़ने का फैसला लिया है। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच 37-37 सीटों को लेकर सहमति बनी है। हालाकि अभी तक सीट बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story