लोकसभा चुनाव 2019ः चौधरी वीरेन्द्र सिंह समेत कई सपा के नेता भाजपा में शामिल
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सपा के विभिन्न नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इनमें सपा से 6 बार विधायक, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे व वर्तमान में विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेन्द्र सिंह भाजपा में शामिल हुए।

इसके साथ ही शामली से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व शामली, कान्धला से प्रखंड प्रमुख हरविन्दर चौहान ने सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वीरेन्द्र सिंह कैराना (शामली) से ताल्लुक रखते हैं और यूपी में 6 बार विधायक रह चुके हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और बसपा के गठबंधन को बेमेल बताते हुए कहा कि ‘बेर' और ‘केर' का कभी साथ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि तेल और पानी कभी मिल नहीं सकते। सपा और बसपा को प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है। इस महामिलावटी भ्रष्ट गठबंधन को जनता सबक सिखाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में कहा कि भाजपा कमजोर नहीं है। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने 73 सीटें जीती। वर्ष 2017 में भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ 325 सीटों पर विजय हासिल की।
स्थानीय निकाय चुनाव में 16 में से 14 नगर निगमों पर भाजपा जीती। इस लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। यह अभियान इसी तीव्रता के साथ बढ़ेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App