लोकसभा चुनाव 2019ः मुजफ्फरनगर में भाजपा-रालोद समर्थकों के बीच झड़प, कई वाहन भी क्षतिग्रस्त
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल के समर्थकों के बीच झड़प हो गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 April 2019 5:03 AM GMT
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल के समर्थकों के बीच झड़प हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रालोद के समर्थकों का रोड शो नोना खेड़ी गांव पहुंचा तो भाजपा समर्थकों के साथ उनकी झड़प हुई। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। दोनों दलों के समर्थकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
गौरतलब है कि इस सीट से रालोद प्रमुख अजित सिंह, भाजपा के संजीव बालयान तथा आठ अन्य चुनाव मैदान में हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story