लोकसभा चुनाव 2019ः भाजपा ने पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को पार्टी से किया निष्कासित
भाजपा ने बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 March 2019 12:52 AM GMT
भाजपा ने बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। कुमारी ने शुक्रवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन अपना नाम वापस नहीं लिया जिसके बाद बिहार भाजपा महासचिव राधा मोहन शर्मा ने यह आदेश पारित किया।
बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार भाजपा मुख्यालय के प्रभारी देवेश कुमार ने कुमारी के अलावा पार्टी विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल को पत्र लिखे थे। अग्रवाल ने भी कटिहार से निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया था।
अग्रवाल ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने ऐसा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुरोध पर किया। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू कटिहार से चुनाव लड़ रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story