लोकसभा चुनाव 2019: SP-BSP गठबंधन का आधिकारिक ऐलान आज, ओपी राजभर को 2 सीटों का ऑफर!
एनडीए से नाराज चल रहे ओमप्रकाश राजभर को ये पार्टियां लुभाने की कोशिश कर रही हैं। ओमप्रकाश राजभर को सपा के कोटे से 2 सीटें दी जाएंगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Jan 2019 11:51 AM GMT Last Updated On: 12 Jan 2019 11:51 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी का रथ रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में अखिलाश यादव और मायवती साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एसपी-बीएसपी गटबंधन का औपचारिक ऐलान करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुातबिक यूपी में लोकसभा की 80 सीटों में से बसपा 38, समाजवादी पार्टी 37 और आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि एनडीए से नाराज चल रहे ओमप्रकाश राजभर को ये पार्टियां लुभाने की कोशिश कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को सपा के कोटे से 2 सीटें दी जाएंगी। लेकिन हालांकि दोनों ही पार्टियों के प्रमुखों के औपचारिक ऐलान के बाद ही इस पर मुहर लग पाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story