Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मुजफ्फरनगर: CCTV में कैद हुआ एक्सीडेंट का दिल दहलाने वाला वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल को दहला देने वाला एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

मुजफ्फरनगर: CCTV में कैद हुआ एक्सीडेंट का दिल दहलाने वाला वीडियो
X

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल को दहला देने वाला एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। नेशनल हाईवे पर एक छह साल की एक मासूम लड़की रोड पार कर रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने मासूम को टक्कर मार दी और कार चालक कार समेत फरार हो गया।

टक्कर लगने के बाद मासूम लड़की कई मीटर दूर जाकर गिरी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा तीन जुलाई का है।

फिलहाल लड़की का एक अस्पताल में ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि कार चाल की पहचान हो चुकी है। चालक के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story