डिप्टी सीएम की चेतावनी, सुधार जाएं बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान करने वाले अधिकारी
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को राज्य के कुछ अधिकारियों को धमकी भरे अंदाज में कहा कि उचित होगा कि ऐसे लोग सुधर जाएं जो अपनी पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को राज्य के कुछ अधिकारियों को धमकी भरे अंदाज में कहा कि उचित होगा कि ऐसे लोग सुधर जाएं जो अपनी पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दिन रात कठोर परिश्रम करके सरकार बनाई है। सरकार सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि ईमानदारी से लोगों की सेवा करने के बनाई है।
उन्होंने आगे कहा कि कुछ अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करके उन्हीं कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है...उचित होगा कि सुधार लाएं।
पार्टी के #कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दिन रात कठोर परिश्रम करके #सरकार बनाई है सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं ईमानदारी के साथ जन सेवा करने के लिए बनाई है...कुछ अधिकारी पद का दुरुपयोग करके उन्हीं कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है...उचित होगा कि सुधार लाएं
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 25, 2018
आपको बता दें कि आज अमेठी के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने 118 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने अमेठी में 55 करोड़ की लागत से पूरी हुई कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
यह भी पढ़ें- J&K: पुलवामा में PDP के पूर्व नेता गुलाम नबी पटेल पर हुआ आतंकी हमला, मौत
परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस तीखा हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांधी परिवार की वंशवादी राजनीति के चलते राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष तो बन गए पर पीएम मोदी को हटाकर इस देश के प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App