कासगंज हिंसा: आगरा में VHP और बजरंग दल ने निकाली तिरंगा यात्रा, मृतक युवक के लिए मांगा शहीद का दर्जा
आगरा के अलावा इस तिरंगा यात्रा को फिरोजाबाद से भी निकालने की तैयारी की जा रही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 Jan 2018 12:37 PM GMT
गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई तिरंगा यात्रा को लेकर हुए बवाल ने राजनीतिक रूप ले लिया है। बवाल के बीच विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आगरा में तिरंगा यात्रा निकाली है। यह तिरंगा यात्रा आज शुरू हो गया है। आगरा में यह यात्रा 40 अलग-अलग स्थानों पर निकाली जाएगी।
Vishwa Hindu Parishad takes out 'Tiranga Yatra' in #Agra pic.twitter.com/dJMKI31L3K
— ANI UP (@ANINewsUP) January 31, 2018
तिरंगा यात्रा के समापन के बाद जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने अर्जुन प्रखंड के सह-संयोदक अभिषेक शर्मा ने कहा कि चंदन को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए इस तिरंगा यात्रा को निकाला जा रहा है। तिरंगा यात्रा को हर गली-मोहल्ले से निकाला जाएगा। यात्रा को देखते हुए सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए हैं।
आगरा के अलावा इस तिरंगा यात्रा को फिरोजाबाद से भी निकालने की तैयारी की जा रही है। आगरा के नामेर चौराहे से शुरू होकर ये यात्रा जिला अस्पताल तक जाएगी। इसके बाद यह यात्रा दीवानी चौराहे पर भी जाएगी जहा भारत माता की प्रतिमा मौजूद है।
उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को कासगंज में हुई हिंसा के बीच चंदन गुप्ता नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद यूपी के कई शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च और तिरंगा यात्रा निकाली थी।
कासगंज हिंसा के आरोपियों की संपत्ति की कुर्की करने के आदेश यूपी सरकार ने जारी किए हैं। मंगलवार को मामले में फरार चल रहे तीन मुख्य अभियुक्तों समेत 12 आरोपियों के घर पर संपत्ति की कुर्की का नोटिस चिपकाया गया है। कासगंज हिंसा के बाद 100 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
हालांकि कासगंज में अभी स्थिति नियंत्रण में है। इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं और स्कूल-कॉलेज फिर से खोल दिए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story