Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कासगंज हिंसा: भाजपा नेता ने सीएम योगी को लिखा पत्र, मृतक युवक के लिए मांगा शहीद का दर्जा

पत्र में कासगंज हिंसा के दौरान मारे गए चंदन अभिषेक को शहीद करार देने की मांग की है। इसके साथ ही देवेंदर सिंह ने चंदन अभिषेक के परिवार के सदस्यों के लिए नौकरी की भी मांग की है।

कासगंज हिंसा: भाजपा नेता ने सीएम योगी को लिखा पत्र, मृतक युवक के लिए मांगा शहीद का दर्जा
X

कासगंज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में कासगंज हिंसा के दौरान मारे गए चंदन अभिषेक को शहीद करार देने की मांग की है। इसके साथ ही देवेंदर सिंह ने चंदन अभिषेक के परिवार के सदस्यों के लिए नौकरी की भी मांग की है।
यूपी के डीजीपी ने कहा कि कासगंज के हालात नियंत्रण में है, लेकिन छिटपुट आगजनी की खबरें हो रही हैं वो सुनसान जगहों पर हुई है ऐसी जगहों पर हुई जो सालों से सुनसान पड़ी थीं। ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है। कासगंज में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें: 8 महीने की बच्ची के साथ हुआ बलात्कार, दिल्ली हुई शर्मसार
60 से अधिक उपद्रवियों को लिया हिरासत में
यूपी पुलिस ने बताया कि 60 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा संदिग्ध लोगों को भी पकड़ा जा चुका है। दो गुटों के लोगों को साथ में बैठाकर शांति की अपील की जाएगी। सबसे पहले स्थिति को काबू करने में ध्यान लगाया जाएगा बाद में इस दंगे के पीछे के गुनाहगारों या वजहों पर ध्यान दिया जाएगा।

हिंसा के पीछे राजनीतिक साजिश का अनुमान
मीडिया से बात करते हुए कासगंज हिंसा पर SP सुनील सिंह ने हिंसा की वारदातों के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका जाहिर की है। उन्होंने इस मामले में किसी भी राजनीतिक साजिश होने से इंकार नहीं किया है।
तिरंगा यात्रा के दौरान हुई थी हिंसक झड़प
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे लोगों ने एक खास जगह पहुंचकर कुछ भड़काऊ नारेबाजी की, जिसके चलते झगड़ा शुरू हुआ और हिंसा भड़क उठी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story