Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कानपुर में बाढ़ का कहर जारी, प्रशासन लोगों से मांग रहा मच्छर भगाने वाली क्रीम

यूपी में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण आमलोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ताजा तस्वीरें बता रही हैं कि कैसे बाढ़ के हालात से कानपुरवासी जूझ रहे हैं।

कानपुर में बाढ़ का कहर जारी, प्रशासन लोगों से मांग रहा मच्छर भगाने वाली क्रीम
X

यूपी में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण आमलोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ताजा तस्वीरें बता रही हैं कि कैसे बाढ़ के हालात से कानपुरवासी जूझ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: VIDEO: केरल, यूपी के बाद अब राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, लोगों में बैठा डर

इधर प्रशासन की ओर से डीएम डॉ विजय विश्वास पंत ने कहा कि पानी का स्तर अब घटना शुरू हो गया है। बारिश के रुकते ही जल्द ही स्थिति सामान्य हो जायेगी। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए प्रशासन मुस्तैद है।

खाने पीने की दिक्क्त ना हो इसके लिए प्रशासन सूखे राशन को बाढ़पीड़ितों में बांट रहा है। डीएम पंत ने कहा कि हम लोगों से मच्छर भगाने वाली क्रीम और मच्छरदानी दान देने की अपील कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों के पहले ही सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर वहां के ताजा हालात का जायजा लिया था। प्रशासन को सख्त निर्देश दिया कि हर पीड़ित को मदद मिले।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story