उत्तर प्रदेश: एटा में एक जवान ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के एटा में अपने घर छुट्टी माने पहुंचे आईटीबीपी के जवान ने आत्महत्या कर ली। फिलहास अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

उत्तर प्रदेश के एटा में अपने घर छुट्टी माने पहुंचे आईटीबीपी के जवान ने आत्महत्या कर ली। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि जवान ने खुदकुशी कर ली है। स्थानीय पुलिस टीम जवान के घर पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः तीर्थयात्रियों से भरी मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर फरार
एएनआई के मुताबिक, आईटीबीपी जवान छुट्टी लेकर अपने घर गया था। मृत जवान दिनेश गिरी उत्तर प्रदेश के एटा जिला का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद परिवार में शोक छाया हुआ है।
ITBP jawan Dinesh Giri who was on leave, allegedly commits suicide at his home in Etah.Police begin investigation
— ANI UP (@ANINewsUP) July 12, 2018
पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव को बरामद कर लिया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इसकी जानकारी जवान के संबंधित बटालियन को दे दी गई है। जांच के बाद पता चल जाएगा कि जवान ने खुदकुशी की है या नही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App