Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

भारत 2024 तक हिन्दू राष्ट्र हो जाएगा- बलिया विधायक

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि भारत वर्ष 2024 तक ‘हिन्दू राष्ट्र'' हो जायेगा।

भारत 2024 तक हिन्दू राष्ट्र हो जाएगा- बलिया विधायक
X

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि भारत वर्ष 2024 तक ‘हिन्दू राष्ट्र' हो जायेगा और हिन्दुस्तानी संस्कृति अपनाने वाले मुसलमान ही इस मुल्क में रह पाएंगे।

भाजपा ने इसे सिंह की व्यक्तिगत राय करार देते हुए कहा है कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के सिद्धान्त में विश्वास रखती है।

भाजपा विधायक सिंह ने शनिवार रात यहाँ संवाददाताओं से बातचीत में मुसलमानों की देशभक्ति पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था कि बहुत कम मुसलमान ही राष्ट्रभक्त हैं।

उन्होंने दावा किया था कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। सिंह ने कहा ‘हिन्दू राष्ट्र बनने पर जो मुसलमान हमारी संस्कृति को आत्मसात करेंगे, वे ही भारत में रह पाएंगे।

भाजपा के प्रान्तीय प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें पार्टी विधायक के बयान के बारे में पता नहीं है। अगर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है तो वह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story