Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

क्रिसमस मनाया तो नहीं होगा ठीक, इस बड़े संगठन ने दी धमकी

भारत विश्व का सबसे धर्म निरपेक्ष देश माना जाता है। लेकिन हिंदूवादी संगठन इस धर्म निरपेक्ष देश में एक हिंसा का माहौल पैदा करने चाह रहे हैं। इसी क्रम में हिंदू जागरण मंच ने ईसाई स्कूलों को धमकी दी है।

क्रिसमस मनाया तो नहीं होगा ठीक, इस बड़े संगठन ने दी धमकी
X

भारत विश्व का सबसे धर्म निरपेक्ष देश माना जाता है। लेकिन हिंदूवादी संगठन इस धर्म निरपेक्ष देश में एक हिंसा का माहौल पैदा करने चाह रहे हैं। इसी क्रम में हिंदू जागरण मंच ने ईसाई स्कूलों को धमकी दी है।

अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच ने कहा हिंदू बच्चों को क्रिसमस मनाने से दूर रखें। ईसाई बच्चों के लिए अलग से क्रिसमस मनाएं। मंच ने अलीगढ़ के विभिन्न स्कूलों को पत्र जारी करके क्रिसमस नहीं मनाने की हिदायत देते हुए कहा है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो परिणाम के लिये स्कूल ही जिम्मेदार होंगे।

पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसाइटी तथा पैरेंट्स एसोसिएशन ने मंच के इस फरमान का विरोध करते हुए इसे चिंता का विषय बताया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखाई है और सभी जिला पुलिस प्रमुखों को ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये है।

इसे भी पढ़ेंः बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर किया नक्सलियों ने हमला, 5 रेलकर्मियों को किया अगवा

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आनन्द कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं कि वे ऐसी धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता एक संवैधानिक अधिकार है और पुलिस प्रशासन इसकी रक्षा के लिये समुचित कदम उठाएगी।

मंच अलीगढ़ के अध्यक्ष सोनू सविता ने रविवार को अलीगढ़ में संवाददाताओं से कहा था कि क्रिसमस पश्चिमी सभ्यता को बढ़ावा देने वाला पर्व है। संगठन ने जिले के सभी विद्यालयों खासकर मिशनरी स्कूलों को भेजे गये पत्र में क्रिसमस नहीं मनाने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी है कि अगर इसे नहीं माना गया तो परिणाम के लिये सम्बन्धित स्कूल ही जिम्मेदार होगा।

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय के मुताबिक, जिला प्रशासन किसी को भी स्कूलों में क्रिसमस मनाने से रोकने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रबन्धन को क्रिसमस पर पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story