यमुना नदी के बाद गंगा में आया तेज उफान, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
भारी बारिश के बाद वाराणसी गंगा घाट पर प्रशासन ने नौका विहार करने से मना कर दिया है। फिलहाल 65.78 मीटर तक वाटर लेवल हो गया है।

भारी बारिश ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। यमुना के बाद गंगा में उफान देखने को मिला है जिसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, जलस्तर 206 मीटर पहुंचा
बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाराणसी गंगा घाट पर प्रशासन ने नौका विहार करने से मना कर दिया है। साथ ही गंगा स्नान पर भी रोक दिया है। लोगों को सावधानी बरतने के लिए कह दिया है। फिलहाल 65.78 मीटर तक वाटर लेवल हो गया है।
Varanasi: Water level in river Ganga rises, currently at 65.78 m. Authorities have prohibited boating in the river. pic.twitter.com/nqbJgsCf4T
— ANI UP (@ANINewsUP) August 1, 2018
बता दें कि यमुना नदी कई दिनों से लगातर खतरे के निशान पर बह रही है। यमुना किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाने का काम जारी है। साथ ही लगातार बचाव दल काम कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App