Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हापुड़: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की दिल्ली पुलिस के दरोगा की हत्या

यूपी के हापुड़ में गुरुवार को दिल्ली पुलिस के दरोगा सुधीर त्यागी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

हापुड़: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की दिल्ली पुलिस के दरोगा की हत्या
X

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भले ही राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए बदमाशों का एनकाउंटर कर रही हो। लेकिन इसके बाद भी बदमाशों को होसले बुलंद हैं।

यूपी के हापुड़ में गुरुवार को दिल्ली पुलिस के दरोगा सुधीर त्यागी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से दरोगा सुधीर त्यागी रोका था।

इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और दौरान बदमाशों ने सुधीर त्यागी को गोली मारकर फरार हो गए। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। दरोगा सुधीर त्यागी हापुड़ कोतवाली के नंगोला गांव का रहने वाले थे।

वे उपनी पत्नी के साथ अपनी पत्नी के साथ बाइक पर गांव जा रहे थे, तभी नंगोला गांव के पास बदमाशों ने लूट के इरादे से सुधीर त्यागी को रोक लिया। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने दरोगा सुधीर त्यागी गोली मारकर फरार हो गए।

उनकी पत्नी के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने खून से लतपथ दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story