हथियारबंद बदमाशों ने पहले स्वर्णकार के पैर में मारी गोली, फिर की जमकर लूटपाट
नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 फ्लाईओवर के पास हथियारबंद बदमाशों ने आज रात एक स्वर्णकार को गोली मारकर घायल कर दिया और उनसे लूटपाट की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 July 2018 6:01 AM GMT
नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 फ्लाईओवर के पास हथियारबंद बदमाशों ने आज रात एक स्वर्णकार को गोली मारकर घायल कर दिया और उनसे लूटपाट की।
ये भी पढ़ें: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के पुत्र भाजपा में हुए शामिल
नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के ओखला में ज्वैलर का काम करने वाले अमित कुमार रात को अपनी दुकान बंद करके शाहदरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही सेक्टर 18 के फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो हथियारबंद चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने अमित के पैर में गोली मारी और उनका बैग लूट लिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में अमित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story