यूपी-बिहार एकता मंच ने बनारस में लगाए पोस्टर, लिखा- ''गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोड़ो''
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में "गुजराती नरेन्द्र मोदी बनारस छोडो" के पोस्टर लगाये गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Oct 2018 8:38 PM GMT
गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों की आग अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में कुछ लोगों ने 'गुजराती नरेंद्र मोदी बनारस छोडो' लिखे हुए पोस्टर लगाए हैं।
यूपी-बिहार एकता मंच द्वारा बनारस में लगाये गए इन पोस्टर में चेतावनी जारी की गई है।
इन पोस्टर्स में बनारस में रह रहे सभी गुजराती और मराठी लोगों को चेतावनी दी गई हैं कि ये लोग एक सप्ताह के अंदर बनारस छोड़े वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story