शर्मनाक! अस्पताल ने प्रेग्नेंट महिला को नहीं किया भर्ती, रैन बसेरे में दिया बच्चे को जन्म
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला ने रैन बसेरे में बच्चे को जन्म दिया है। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि जिला महिला अस्पताल में उसे भर्ती नहीं किया गया था।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला ने रैन बसेरे में बच्चे को जन्म दिया है। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि जिला महिला अस्पताल में उसे भर्ती नहीं किया गया था।
हालांकि अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक ने इस आरोप से इनकार किया है। घटना कल की है जब काजल नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसका पति उसे जिला महिला अस्पताल लाया।
ये भी पढ़ें- लालू यादव ने AIIMS के निदेशक को लिखा पत्र, कहा- वापस रांची अस्पताल नहीं जाना चाहता हूं..
अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ने घटना की जांच का आदेश दिया है। वहीं अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ . अमिता गर्ग ने दावा किया कि महिला को भर्ती करने से मना नहीं किया गया था बल्कि उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज जाने को कहा गया था।
उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों ने इस बात पर गौर नहीं किया और इसके बजाए वे महिला को रैन बसेरा ले गए। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने रैन बसेरे में बच्चे के जन्म के बाद चिकित्सा सहायता मुहैया करवाई। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App