गोरखपुर और फूलपुर उपचुनावों की हार भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनादेश नहीं: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा उपचुनावों में भाजपा को मिली हार को अपनी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के खिलाफ जनादेश मानने से इनकार किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा उपचुनावों में भाजपा को मिली हार को अपनी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के खिलाफ जनादेश मानने से इनकार किया है।
मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित एक निजी कार्यक्रम में कहा कि गोरखपुर और फूलपुर उपचुनावों में भाजपा को मिली पराजय उसकी नीतियों और कार्यक्रमों के खिलाफ जनादेश नहीं है।
इसे भी पढ़ेंः मोदी सरकार के खिलाफ कल संसद में पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव, इन दलों ने किया समर्थन
योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने भाजपा के वोट बैंक में कोई सेंध नहीं लगाई है और भाजपा इन चुनावों से सबक लेते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा के समझौते को एक राजनीतिक डील करार देते हुए कहा कि यह कोई गठबंधन नहीं है। हर कोई जानता है कि इन दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश का कितना ज्यादा नुकसान किया है।
कार्यक्रम के दौरान जब उनसे कहा गया कि कोई भी संत अपने विरोधियों के खिलाफ इतने तल्ख शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता, योगी ने कहा मैंने जो भी कहा है वह सही है और मैं उस पर कायम हूं। मालूम हो कि योगी ने पिछले दिनों उपचुनाव प्रचार के दौरान सपा और बसपा को सांप और छछूंदर कहा था।
इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस महाधिवेशन का दूसरा दिन जारी, पार्टी नेता आनंद शर्मा का मोदी सरकार पर हमला
योगी ने कहा कि सपा और बसपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं। दोनों वन मैन शो पर आधारित हैं और दोनों का चरित्र अलोकतांत्रिक है। एक सवाल पर उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्या अब साइकिल (सपा का चुनाव चिन्ह) की सवारी छोड़कर हाथी (बसपा का चुनाव निशान) की सवारी करेंगे। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App