आगरा: पैसों से भरा बैग हाथ से छीनकर भागे बंदर, हुआ लाख का नुकसान
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहा बंदरों के एक समूह ने युवक से पैसो से भरा बैग छीन लिया। बैग में लाखों का कैश था।

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहा बंदरों के एक समूह ने युवक से पैसो से भरा बैग छीन लिया। बैग में लाखों का कैश था। युवक ने बंदरों से बैग वापस लेने की काफी कोशिश की पर उसे सफलता हाथ नहीं लगी।
विक्टिम विजय बंसल ने बताया कि वह 2 लाख की नकदी से भरा बैग लेकर घर जा रहे थे। तभी अचानक उनपर बंदरों के समूह ने हमला कर दिया और बंदर बैग भाग के ले गए। उन्होंने बताया कि मैंने अपना बैग वापस करने की काफी कोशिश की पर मुझे मेरा बैग नहीं मिला।
युवक ने आगे कहा कि मै 60 हजार रुपय वसूलने में कामयाब रहा। पर मेरी मेहनत की कमाई का ज्यादातर हिस्सा बंदर ले गए युवक ने पुलिस से भी शिकायत की। पुलिस ने कुछ लोगों से बात भी की पर उसे भी कुछ कामयाबी नहीं मिली। आगरा से लेकर मथुरा,गोवरधन में बंदरों का आतंक बहुत ज्यादा है। जिसके खिलाफ आज तक कोई कदम नहीं उठाए गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App