Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया ताज का दीदार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को प्रेम के प्रतीक ताजमहल का दीदार किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया ताज का दीदार
X

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को प्रेम के प्रतीक ताजमहल का दीदार किया। फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत खेरिया हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और आगरा के महापौर नवीन जैन ने किया। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति का काफिला ताजमहल गया।

यह भी पढ़ें- अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन मध्य प्रदेश पहुंचीं

आगरा में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के स्वागत के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं ने रास्ते में भारत और फ्रांस के झंडे लहराये। आगरा आए फ्रांस के राष्ट्रपति ने ताजमहल की नक्काशी को काफी देर तक निहारा।

यह भी पढ़ें- अब आजाद होकर खुश हूं,शादी इसलिए चर्चा का विषय बनी क्योंकि इसमें धर्मांतरण शामिल था: हादिया

ताजमहल देखने आये फ्रांस के राष्ट्रपति का शिल्पग्राम में मयूर नृत्य और राजस्थानी लोक नृत्य से स्वागत हुआ। फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को ताजमहल दिखाने वाले गाइड ने इमैनुएल मैक्रों को ताजमहल के चप्पे-चप्पे से रूबरू कराया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story