मुन्ना बजरंगी की हत्या पर बोले अखिलेश, कहा- अपराधियों के हौसले बुलंद, यूपी में न तो कानून बचा है न व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के बागपत जिले की जेल में हुई माफिया डॉन की हत्या पर तीखा हमला बोला है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 July 2018 10:21 AM GMT
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के बागपत जिले की जेल में हुई माफिया डॉन की हत्या पर तीखा हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि आज उत्तर प्रदेश में न तो कानून बचा है न व्यवस्था। हर तरफ दहशत का वातावरण है।
उन्होंने आगे लिखा अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो जेल तक में हत्याएं कर रहे हैं, ये सरकार की विफलता है। प्रदेश की जनता इस भय के माहौल में बहुत डरी-सहमी है। प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा।
आज यूपी में न तो क़ानून बचा है न व्यवस्था. हर तरफ़ दहशत का वातावरण है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो जेल तक में हत्याएं कर रहे हैं. ये सरकार की विफलता है. प्रदेश की जनता इस भय के माहौल में बहुत डरी-सहमी है. प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 10, 2018
बता दें कि बागपत जेल में सोमवार को माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी गोली मारकर हत्या कर दी गई। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की जेल में की गई हत्या पर अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो जेल तक में हत्याएं कर रहे हैं, ये सरकार की विफलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story