उत्तरप्रदेश: सरकारी स्कूल में जहरीला खाना खाने से 55 छात्राएं बीमार
एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र में स्थित सरकारी आवासीय स्कूल में दूषित खाना खाने से 55 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई।

एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र में स्थित सरकारी आवासीय स्कूल में दूषित खाना खाने से 55 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई।
ये भी पढ़ें- अपनी राय जाहिर करने की स्वतंत्रता किसी लोकतांत्रिक संस्था की जीवनरेखा- सुप्रीम कोर्ट
डीएम अमित किशोर ने शुक्रवार को बताया कि अवागढ़ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने कल रात खाना खाया था। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उनमें से 55 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक छात्रा को गंभीर हालत के मद्देनजर आगरा के अस्पताल में भेजा गया है।
एटा जिला चिकित्सालय पहुंचकर फूड पॉइजनिंग की शिकार छात्राओं का हाल जाना। खाने के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का निजी सचिव बनकर लोगों को ठगने वाला शख्स गिरफ्तार
जलेसर के उप जिला अधिकारी विजय कुमार को पूरे मामले की जांच सौंपी गई हैं। शासन को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App