शर्मनाक! पिता ने नाबालिग बेटी का मुंह दबाकर किया रेप
उत्तर प्रदेश के आगरा में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Nov 2017 11:03 AM GMT
उत्तर प्रदेश के आगरा में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक शख्स को अपनी ही 7 साल की बेटी के साथ बलात्कर कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों और आरोपी के अपने जुर्म कबूलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें- स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं आपके बच्चे, झकझोर के रख देंगी ये 5 वारदात
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक, ये घटना 25 नवंबर की है। बच्ची का शव थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के आदर्श विद्यालय के बरामदे में मिला था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर काटने और नोचने के निशान मिले थे और उसके साथ दरिंदगी करने के बाद हत्या की गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची स्कूल के मैदान में अपने पिता और भाई के साथ झोपड़ी में रहती थी। मृतका के भाई ने भी पिता के खिलाफ बयान दिया है।
यह भी पढ़ें- ये हैं रेप के वो 5 सबसे चर्चित केस, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया
क्या कहना है पुलिस का
पुलिस का दावा है पिता ने ही अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया और बेटी की चीख किसी को सुनाई न दे इसलिए उसने उसका मुंह दबा दिया। मुंह दबाने पर बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story