Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अयोध्या विवाद पर राजनीति गरमाई, अब सिर्फ विधेयक से ही होगा राम मंदिर का निर्माण

भाजपा की फैजाबाद जिला इकाई के अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि बातचीत से अयोध्या मुद्दे को सुलझाने का रास्ता अब समाप्त हो चुका है और भाजपा संवैधानिक या विधायी तरीके से यहां राम मंदिर निर्माण की दिशा में काम करेगी।

अयोध्या विवाद पर राजनीति गरमाई, अब सिर्फ विधेयक से ही होगा राम मंदिर का निर्माण
X
भाजपा की फैजाबाद जिला इकाई के अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि बातचीत से अयोध्या मुद्दे को सुलझाने का रास्ता अब समाप्त हो चुका है और भाजपा संवैधानिक या विधायी तरीके से यहां राम मंदिर निर्माण की दिशा में काम करेगी।
अयोध्या में इस बार दीपावली उत्सव राम मंदिर पर चल रही बहस की छाया में मनाया जा रहा है जहां भाजपा और संघ परिवार के अंदर अध्यादेश लाकर राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की मांग जोर पकड़ रही है।
भाजपा की फैजाबाद इकाई के अध्यक्ष अवधेश पांडेय ने दावा किया कि अयोध्या की अधिकतर आबादी मंदिर बनते हुए देखना चाहती है क्योंकि यह उनके लिए आस्था का विषय है और भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो उनके लिए इस विषय को उठाती है।
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग जोर पकड़ रही है और भाजपा विधायी तरीका अपनाएगी या संविधान की रूपरेखा के तहत कोई कदम उठाएगी। बातचीत से मसला हल करने का रास्ता खत्म हो गया है।
पांडेय ने कहा कि पहले सामुदायिक संवाद का विकल्प था और अदालत ने अवसर भी दिया था, लेकिन यह कारगर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हमने वार्ड स्तर पर जाकर जनता का मिजाज भांपा और वे चाहते हैं कि राम मंदिर बनना चाहिए। जब पूछा गया कि क्या मुस्लिम समुदाय भी ऐसा ही चाहता है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेता अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की दिशा में तेजी से काम करने पर जोर दे रहे हैं। इनमें से केंद्रीय मंत्री विजय गोयल समेत कुछ नेताओं ने अध्यादेश का रास्ता अपनाने का सुझाव दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story