फैजाबाद प्रशासन ने तोगड़िया के मार्च से पहले लागू की निषेधाज्ञा, जानिए क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद प्रशासन ने शनिवार को कहा कि उसने विहिप के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया के रविवार को होने वाले लखनऊ से अयोध्या मार्च के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Oct 2018 5:47 AM GMT
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद प्रशासन ने शनिवार को कहा कि उसने विहिप के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया के रविवार को होने वाले लखनऊ से अयोध्या मार्च के मद्देनजर जिले में निषेधाज्ञा लागू की है।
तोगड़िया ने छह अक्टूबर को अहमदाबाद में कहा था कि केंद्र सरकार अगर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने में नाकाम रहती है तो वह अपने समर्थकों के साथ मार्च करेंगे।
फैजाबाद प्रशासन ने जिले की सीमाओं पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की है ताकि तोगड़िया और उनके समर्थकों को इलाके में प्रवेश करने से रोका जा सके।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विन्ध्यवासिनी राय ने पीटीआई भाषा से कहा कि जिले में (सीआरपीसी की धारा 144 के तहत) निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इसलिए किसी भी विवादित मुद्दे पर जनसभा या लोगों के जमा होने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story