भतीजे ने की जबरन रेप की कोशिश, तो चाची ने काट डाला उसका प्राइवेट पार्ट
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक महिला ने रेप की कशिश करने वाले युवक को ऐसा सबक सिखाया कि शायद वह उसे जिंदगी भर नहीं भूल सकेगा। इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप की कोशिश कर रहे भतीजे का चाची ने गुप्तांग काट डाला।

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक महिला ने रेप की कोशिश करने वाले एक युवक को ऐसा सबक सिखाया कि शायद वह उसे जिंदगी भर नहीं भूल सकेगा। इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप की कोशिश कर रहे भतीजे का चाची ने गुप्तांग काट डाला।
यह भी पढ़ें- शर्मनाक! ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने दोस्तों संग मिलकर 19 साल की युवती से किया गैंगरेप, केस दर्ज
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, बसरेहर क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में मंगलवार देर रात मनोज कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी चाची के घर में घुस गया। मनोज ने चाची को पकड़कर जबरन उनसे बलात्कार करने की कोशिश।
महिला ने इसका विरोध किया लेकिन फिर भी आरोपी नहीं माना। तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चाकू उठाया और युवक पर वार कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
यह भी पढ़ें- नाबालिग को घर से अगवा कर 8 लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने की आत्महत्या
इतना ही नहीं इसके बाद पीड़िता ने आरोपी को खम्भे से बांधकर, वारदात की सूचना स्वंय पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने जानकारी दी कि उसका भतीजा उससे जबरन बलात्कार करने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर महिला के घर पहुंची। पुलिस ने देखा कि आरोपी वहां घायल पड़ा हुआ था।
फिलहाल, महिला की शिकायत पर आरोपी मनोज के खिलाफ IPC की धारा 354 क और 323 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App