नोएडा: हाजीपुर अंडर पास पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों और पुलिस के बीच मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेजी से चल रहा है। अब बीत देर रात ग्रेटर नोएडा में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है वहीं एक आरोपी फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 9 बजे थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि कैब में सवारी बैठाकर लूट करने वाले कुछ बदमाश तिलपत गांव के पास से जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- सीजेआई अपने ‘समकक्षों में प्रथम', केस बांटने का अधिकार उन्हीं को: सुप्रीम कोर्ट
तभी सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों की दबी करने वहां पहुंच गई। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली विनोद नामक बदमाश के पैर में लगी। उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App