''मैडम प्रियंका गांधी लापता'': कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में लगे पोस्टर, कांग्रेस ने की आलोचना
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे है। कांग्रेस की रायबरेली इकाई ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि समाज में अराजकता फैलाने की मंशा से यह काम किया गया है।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगे है। ये पोस्टर्स किसने लगाये हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
कांग्रेस की रायबरेली इकाई ने प्रियंका गांधी के लापता होने संबंधी कथित पोस्टरों को लगाये जाने की आलोचना करते हुए कहा कि समाज में अराजकता फैलाने की मंशा से यह काम किया गया है।
'Priyanka Vadra missing' posters put up by unidentified people in Raebareli pic.twitter.com/9wngdblKNt
— ANI UP (@ANINewsUP) October 22, 2018
गौरतलब है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में पार्टी का कामकाज देखने वाली प्रियंका गांधी को लेकर इस तरह के पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं। शहरों में ऐसे कुछ पोस्टर देखे गये जिन पर लिखा है कि 'मैडम प्रियंका गांधी लापता, इमोशनल ब्लैकमेलर।'
हालांकि पोस्टर किसकी तरफ से जारी किया गया, इसका कोई जिक्र उसमें नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आशकिरण प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह की हरकत समाज में अराजकता फैलाने की मंशा से की गई है।
रायबरेली की जनता के दिलों में गांधी परिवार के प्रति अटूट विश्वास है। रायबरेली की जनता के हर सुख दुख में गांधी परिवार खड़ा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- congress rae bareli poster priyanka gandhi missing priyanka gandhi emotional blackmailer poster lok sabha elections 2019 assembly elections 2018 priyanka gandhi social media viral video madam priyanka gandhi missing emotional blackmailer rae bareli hindi news breaking news india news कांग्रेस रायबरेली में पोस्टर प्रियंका गांधी लापता प्रियंका गांधी इमोशनल ब्लै