फैजाबाद में एचआईवी पीड़ित पाए गये 11 लोग, 5,806 लोगों का खून का लिया गया था नमूना
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में 11 लोग एचआईवी पीड़ित पाए गये हैं। यह जानकारी अप्रैल से जून के बीच एक जांच सर्वे के दौरान सामने आयी जिसमें 1,124 टीबी के मरीजों की भी पहचान की गयी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 July 2018 2:27 AM GMT
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में 11 लोग एचआईवी पीड़ित पाए गये हैं। यह जानकारी अप्रैल से जून के बीच एक जांच सर्वे के दौरान सामने आयी जिसमें 1,124 टीबी के मरीजों की भी पहचान की गयी।
जिले के एक अधिकारी ने आज बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जिले के ग्रामीण इलाकों में एक जांच सर्वे का आयोजन किया था जिसमें 5,806 लोगों का खून का नमूना लिया गया था।
उन्होंने बताया कि सात पुरूष और चार महिलाओं में वायरस का पता चला।
जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार पाठक ने बताया कि जिला प्रशासन एचआईवी पीड़ित मरीजों की देखभाल कर रहा है और उन्हें मुफ्त में दवा और अन्य सहायता मुहैया कराई जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story