दुखदः उत्तर प्रदेश में अंधड़ ने ली 51 लोगों की जान,83 लोग हुए घायल
यूपी के विभिन्न जिलों में आंधी तूफान के कारण कम से कम 51 लोगों की मौत हुई है, जबकि 83 लोग घायल हुए हैं। रविवार की रात आई आंधी से प्रदेश के 25 जिले प्रभावित हुए हैं। 121 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

यूपी के विभिन्न जिलों में आंधी तूफान के कारण कम से कम 51 लोगों की मौत हुई है, जबकि 83 लोग घायल हुए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रविवार की रात धूल भरी आंधी और बारिश के कारण हुई घटनाओं में 51 लोगों की मौत हुई है जबकि 83 लोग घायल हुए हैं।
रविवार की रात आई आंधी से प्रदेश के 25 जिले प्रभावित हुए हैं। 121 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। प्रांतीय राजधानी से करीब 28 किलोमीटर दूर बाराबंकी जिले में 13 लोगों के मरने की सूचना है। अधिकारियों के मुताबिक इनमें से आठ लोगों की मौत घाघरा नदी में डूबने से हुई। यह लोग घाघरा नदी में नाव पर सैर कर रहे थे।
तेज हवा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरेली जिले में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि कासगंज में छह, बुलंदशहर में चार और लखीमपुर खीरी में तीन लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ेःछत्तसीगढ़ः सरकार पानी बचाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाने की तैयारी में,बनाया डेढ़ सौ करोड़ का बजट
जौनपुर, सहारनपुर और प्रतापगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इटावा, कन्नौज, संभल, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतमबुध्द नगर, बंदायू, मिर्जापुर, मथुरा, मुजफफरनगर और शामली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
अंधड़ में 83 लोग घायल हुए हैं। 121 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 17 मवेशी मारे गए हैं। वहीं संभल में आंधी के दौरान कूड़े के ढेर में सुलग रही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे करीब 25 मकान जल गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App