देवरिया कांड की जांच में जुटी सीबीआई, DM के बाद DPO पर गिरी गाज, चार गिरफ्तार
देवरिया शेल्टर होम केस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तत्काल एक्शन लेना प्रारंभ कर दिया है। डीएम, डीपीओ और चार अन्य पर गाज गिरी है।

देवरिया शेल्टर होम केस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तत्काल एक्शन लेना प्रारंभ कर दिया है। देवरिया के जिलाधिकारी को हटाने के बाद डीपीओ को बर्खास्त करने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही सीबीआई टीम इसकी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर-देवरिया शेल्टर होम केस: विपक्ष की नाराजगी, सरकार का पक्ष
इस मामले को लेकर सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान ही गड़बड़ियां की गई थी। फिलहाल इसकी जांच सीबीआई टीम को दी गई है। इस मामले में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
We are handing over the #DeoriaShelterHomeCase to the CBI, and under ADG Crime a SIT is being set up: CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/WuuImnbu6C
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2018
देवरिया के नवनियुक्त डीएम कौशल किशोर ने बताया कि डीपीओ ने बड़ी गड़बड़ियां की थी। संरक्षण गृह का लाइसेंस पिछले साल ही रद्द कर दिया गया था लेकिन फिर भी यहां बच्चियों को भेजा जा रहा था। डीएम के अनुसार, रिपोर्ट आने पर कई और की गिरफ्तारी संभव है।
DPO(District Probation officer) is terminated. 4 people have been arrested and others will be arrested soon, DPO made a mistake, the license of this shelter home was revoked last year but still, girls were sent to this shelter home: Amit Kishore DM on #DeoriaShelterHomeCase pic.twitter.com/P0nEMsqA4r
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2018
बता दें कि देवरिया के मां विन्ध्यवासिनी संरक्षण गृह में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद डीएम को हटाया गया था। इसके बाद पहले डीपीओ को निलंबित किया गया और फिर मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, इस गंभीर मामले में चार की गिरफ्तारी भी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App