देवरिया में शेल्टर होम केस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान
देवरिया शेल्टर होम केस को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस के बाद अब उत्तर प्रदेश के देवरिया में शेल्टर होम की कहानी ने देश को दहला दिया है। यहां पर प्रशासन के नाक के नीचे देह व्यापार चलाया जा रहा था।
देवरिया शेल्टर होम केस को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि देवरिया शेल्टर होम में जो बेटियों के साथ जो हुआ वो दिल दहलाने वाला है।
उन अपराधियों की, जो शेल्टर होम का लाइसेंस रद्द होने के बाद भी उसकी मदद करने के लिए भागदौड़ कर रहे थे, पोल खुलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिलाधिकारी को बदल देने से कुछ नहीं होगा, इससे न्याय नहीं मिलेगा।
What happened with daughters is heart-wrenching.Culprits who were running & supporting the shelter home even after its license was revoked, should be exposed.Nothing will happen by changing a District Officer, it'll not give justice: Akhilesh Yadav, SP on #DeoriaShelterHomeCase pic.twitter.com/OhDLORoQYq
— ANI UP (@ANINewsUP) August 7, 2018
आपको बता दें कि देवरिया शेल्टर होम केस पर यूपी की महिला एवं बाल विकास रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जो पार्टियां देवरिया शेल्टर होम केस का राजनीतिकरण कर रहे हैं, ये शेल्टर होम उन्हीं के कार्यकाल के दौरान स्थापित हुए हैं।
यह भी पढ़ें- पिछले 4 साल में जितने जवान शहीद हुए हैं उतने पिछले 50 साल में नहीं हुए: संजय राउत
जोशी ने कहा यह या तो लापरवाही या सहानुभूति थी, जब फैसला आएगा तो यह तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री इसकी निगरानी कर रहे हैं। वह बहुत तय है कि जिम्मेदार लोगों को छोड़ नहीं जाएगा।
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद योगी सरकार पूरे एक्शन में आ गई है। इस केस की जांच के लिए दो सदस्यों की हाई लेवल टीम भेजी गई है। डीएम समेत तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App