आक्रोशित दलितों का विरोध, अंबेडकर की प्रतिमा को गंगाजल से किया ''पवित्र''
उत्तर प्रदेश में दलित समाज ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर प्रतिमा को पवित्र किया।

उत्तर प्रदेश में दलित समाज ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर प्रतिमा को पवित्र किया। आरएसएस प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद विरोध देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, बताया दलित विरोधी
विरोध करने वाले दलित समाज के वकीलों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा गंगाजल से धोने की वजह पर कहा कि कुछ दिन पहले आरएसएस के राकेश सिंहा और उनके साथ अन्य नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इसलिए वह इसे गंगाजल से नहला रहे हैं। इससे प्रतिमा शुद्ध हो जाएगी।
Meerut: A group of Dalit lawyers 'purified' statue of Dr BR Ambedkar near Dist Court y'day, say "RSS' Rakesh Sinha came&garlanded the statue.BJP govt oppresses Dalits.They've nothing to do with Ambedkar but do this to promote BJP&allure Dalits. So we purified this with Gangajal." pic.twitter.com/cs8tnzZ3XE
— ANI UP (@ANINewsUP) August 11, 2018
विरोध के कारण पर वकीलों का कहना है कि बीजेपी और संघ दलितों पर अत्याचार करती है। उन्होंने भीमराव आंबेडकर के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अब फूल-माला चढ़ाकर दलितों का दिल जीतना चाहती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App