दलितों का नहीं केंद्र सरकार पर भरोसा: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि दलितों का सरकार पर भरोसा नहीं है जिसके फलस्वरूप आंदोलन की स्थिति पैदा हो गयी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि दलितों का सरकार पर भरोसा नहीं है जिसके फलस्वरूप आंदोलन की स्थिति पैदा हो गयी।
अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार को समय रहते दलित समाज के प्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने दलितों से बात करना जरूरी नहीं समझा। दलितों का सरकार पर भरोसा नहीं है।
यह भी पढ़ें- SC/ST Protection Act: यूपी में हिंसा से आहत एडिशनल एसपी ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
उन्होंने कहा कि फलस्वरूप आंदोलन की स्थिति पैदा हो गयी। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी को भी अपने सम्मान और अधिकारों के लिए आंदोलन का सहारा लेना पडे़। बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर ने दलित समाज को सम्मान का अधिकार दिया है।
उन्हें कोई भी कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता। अखिलेश ने कहा कि सपा दलितों की भावनाओं को समझती है तथा संयम बरतने की अपील करती है। सपा दलित हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
इनपुट भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App