Cyclone Fani: CM योगी आदित्यनाथ ने प्रभावितों के लिए की प्रार्थना, लोगों से की ये अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के तटीय इलाकों पर फैनी चक्रवात के खतरे को लेकर शुक्रवार को कहा कि हमारी सद्भावना और प्रार्थना तटीय क्षेत्रों के लोगों के साथ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के तटीय इलाकों पर फैनी चक्रवात के खतरे को लेकर शुक्रवार को कहा कि हमारी सद्भावना और प्रार्थना तटीय क्षेत्रों के लोगों के साथ है।
योगी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के तटीय क्षेत्रों, खासकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर फोनी चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सद्भावना और प्रार्थना यहां के नागरिकों के साथ है।
भारत के तटीय क्षेत्रों, खासकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर #FaniCyclone का खतरा मंडरा रहा है। हमारी सद्भावना और प्रार्थना यहां के नागरिकों के साथ है।
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 3, 2019
मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे सरकारी निर्देशों और आज्ञा का अनुपालन करें।
माँ प्रकृति हम पर कृपालु हों। #StaySafe
योगी ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे सरकारी निर्देशों और आज्ञा का अनुपालन करें। माँ प्रकृति हम पर कृपालु हों। भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान फैनी ने शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दे दी जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए। तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गये और झोपड़ियां तबाह हो गयीं। साथ ही कई शहर और गांव जलमग्न हो गए।
अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान फोनी ने सुबह करीब आठ बजे पुरी में दस्तक दी। फैनी का अर्थ है 'सांप का फण'। भारी बारिश के साथ प्रचंड हवा ने तीर्थ नगरी में झोपड़ियों को लील लिया। भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में स्थित घर डूब गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App