अयोध्या: सीएम योगी ने किए रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के अवसर पर बुधवार सुबह भगवान रामलला के दर्शन कर उनका पूजन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के अवसर पर बुधवार सुबह भगवान रामलला के दर्शन कर उनका पूजन किया। सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में भी मत्था टेका।
सीएम योगी ने कनक भवन, सुग्रीव किला और अयोध्या में लगने वाली राम प्रतिमा स्थल का भी निरीक्षण किया। संतों से मिलने के बाद सीएम योगी गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।
Ayodhya: UP CM Yogi Adityanath offered prayers at Hanuman Garhi temple today. pic.twitter.com/KlrgVfXZXg
— ANI UP (@ANINewsUP) November 7, 2018
बता दें कि बीते मंगलवार को छोटी दिवाली के अवसर पर सीएम योगी ने अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। तीन लाख से अधिक सरयू तट दिये जलाए गए।
सीएम योगी ने इस दौरान फैजाबाद का नाम अयोध्या करने, राजा दशरथ के नाम से मेडिकल कॉलेज और हवाई अड्डा का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम करने का ऐलान किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App