सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अयोध्या में भगवान राम की दर्शनीय मूर्ति स्थापित की जाएगी
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर साधु संतो की नाराजगी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान श्री राम से है और सरकार अयोध्या की भावनाओं का सम्मान करती है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर साधु संतो की नाराजगी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान श्री राम से है और सरकार अयोध्या की भावनाओं का सम्मान करती है।
उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम की मूर्ति के स्थापित करने के लिए एक- दो जगह भी देखी है। श्रीराम की एक दर्शनीय मूर्ति स्थापित हो, भूमि के अनुसार उसके बारे में चर्चा करेंगे। पूजनीय मूर्ति मंदिर में होगी, लेकिन एक दर्शनीय मूर्ति अयोध्या की पहचान के लिए होगी।
Sri Ram ki ek darshaniya murti sthapit ho,bhumi ke anusar uske bare mein charcha karenge. Pujaniya murti mandir mein hogi, lekin ek darshaniya murti jo yahan ki pehchan ban sake. Hum wo sari vyavasthaein karenge jisse astha ka samman bhi ho aur Ayodhya ki pehchan ban sake: UP CM pic.twitter.com/7j30uWNeWX
— ANI UP (@ANINewsUP) November 7, 2018
हम वो सारी व्यवस्थाएं करेंगे जो जिससे आस्था के सामान भी हो और अयोध्या की पहचान भी बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी साधु संत हमारे साथ हैं, नाराज नहीं हैं। बता दे की सीएम योगी ने ये सारी बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंगलवार को सीएम योगी ने छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। तीन लाख से अधिक सरयू तट दिये जलाए गए।
इसी अवसर पर सीएम योगी ने ऐलान किया कि फैजाबाद जिला अब से अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। कुछ ही दिन पहले उन्होंने फैजाबाद जिला अब से अयोध्या के नाम से जाना जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- ayodhya ram temple ram temple in ayodhya ram temple babri masjid dispute lord ram grand statue cm yogi adityanath statue of lord ram on saryu coast bjp ayodhya dispute ram temple construction uttar pradesh Sadhu saint monk saryu river ram mandir अयोध्या राम मंदिर सीएम योगी आदित्यनाथ राम मंदिर निर्माण राम मंदिर प्रतिमा राम मंदिर मूर्ति साधु सं