गन्ना किसानों के भुगतान पर प्रियंका गांधी को सीएम योगी ने दिया जवाब
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस ने गन्ना किसानों के भुगतान पर सवालिया निशान उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों का भुगतान नहीं होने पर केंद्र और योगी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके बाद सीएम योगी ने पलटवार किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 March 2019 1:47 PM GMT
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस ने गन्ना किसानों के भुगतान पर सवालिया निशान उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों का भुगतान नहीं होने पर केंद्र और योगी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके बाद सीएम योगी ने पलटवार किया है।
प्रियंका पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि गन्ना किसानों की बदहाली के लिए पूर्व की सपा और बसपा पार्टी जिम्मेदार हैं। हमारी सरकार जब से ) सत्ता में आई है, हमने लंबित 57,800 करोड़ का गन्ना बकाया भुगतान किया है। लेकिन पहले की सरकारों ने गन्ना किसानों की कभी नहीं सुनी।
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गन्ना किसानों का बकाया ना चुकाने को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चौकीदार' गरीबों के लिए नहीं, बल्कि केवल अमीर लोगों के लिए काम करते हैं।
उन्होंने टि्वटर पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की जिसमें दावा किया कि राज्य में गन्ना किसानों का बकाया 10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। प्रियंका ने कहा कि गन्ना किसानों के परिवार दिन-रात काम करते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनका बकाया चुकाने की जिम्मेदारी भी नहीं ली।
उन्होंने दावा किया कि किसानों के 10,000 करोड़ रुपये के बकाए का मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल समेत सब कुछ रुक जाना है। ये चौकीदार केवल अमीरों के लिए काम करते हैं और गरीबों की परवाह नहीं करते। प्रियंका गांधी को हाल ही में उत्तर प्रदेश पूर्व के लिए कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Lok Sabha Elections 2019 Lok Sabha Election 2019 priyanka gandhi vadra slams yogi adityanath priyanka gandhi sugarcane farmer Cm Yogi Adityanath Congress BJP election schedule 2019 election dates election dates 2019 mp election election dates 2019 schedule election results लोकसभा चुनाव 2019 लोकसभा चुनाव 2019 प्रियंका गांधी वाड्रा योगी आदित्यनाथ प्रियंका गांधी
Next Story