Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अयोध्या विवाद: सीएम योगी बोले- देश राम जन्मभूमि के विवाद का चाहता है समाधान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है, इस पर जनता का विश्वास बना रहना चाहिए।

अयोध्या विवाद: सीएम योगी बोले- देश राम जन्मभूमि के विवाद का चाहता है समाधान
X

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लकेर पूरे देश में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। राम मंदिर के मुद्दे को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका फ्री है, इस पर जनता का विश्वास बना रहना चाहिए। देश राम जन्माभूमि के विवाद का समाधान चाहता है।

हमें आशा है कि इस राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को जल्द ही हल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि न्याय में देरी न्याय नहीं दिए जाने जैसा होता है। राम मंदिर निर्माण पर अध्यादेश के बारे में अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story