सीएम योगी का दिनाजपुर दौरा रद्द, ममता सरकार ने हेलीकॉप्टर लैंडिंग को नहीं दी परमिशन
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत (परमिशन) नहीं दी है। जिसकी वजह से सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द करना पड़ा।

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हेलीकॉप्टर लैंडिंग की इजाजत (परमिशन) नहीं दी है। जिसकी वजह से सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द करना पड़ा।
इसके बाद सीएम योगी सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर वापस लौट आए हैं। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उनकों हेलीकॉप्टर लैंडिंग की परमिशन नहीं दी गई। सीएम योगी का दौरा रद्द होने के बाद यूपी में सियासत तेज हो गई।
बता दें की सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार यानी आज दिनाजपुर जिले में दो जनसभएं संबोधित करने वाले थे। खबर है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण दिनाजपुर की डीएम के घर के सामने धरना शुरू किया है। कार्यकर्ताओं ने अनुमति की मांग की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App