Chhath Puja 2018 : मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व पर बधाई दी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व के अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Nov 2018 4:01 PM GMT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व के अवसर पर राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ भगवान सूर्य की उपासना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देता है।
उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि छठ पूजा के माध्यम से सामाजिक समरसता और सौहार्द में वृद्धि होती है। उत्तर भारत में धूमधाम से छठ का त्योहार मनाया जाता है।
बिहार के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। पहले दिन नहाय-खाए आज खरना या लोहंडा है। छठ पूजा सुबह और शाम के अर्घ्य के साथ 14 नवंबर तक चलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल में भी मनाया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story