वीडियोः जनता दरबार में अधिकारी पर भड़की केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, सरेआम कहे अपशब्द
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान एक अधिकारी को अपशब्द कहे। जिसका एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Feb 2018 11:04 AM GMT Last Updated On: 17 Feb 2018 11:04 AM GMT
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान एक अधिकारी को अपशब्द कहे। जिसका एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है।
इसे भी पढ़ेंः त्रिपुरा चुनाव 2018ः CPIM कार्यकर्ताओं ने की भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
इस वीडियो में वह एक पब्लिक मीटिंग में अधिकारी की डांटते हुए दिखाई दे रही हैं। डांटने के अलाव मेनका गांधी उस अधिकारी को अपशब्द भी बोल रही हैं।
#WATCH Union Minister Maneka Gandhi rebukes and abuses an official who was being accused of corruption by people at a public meeting in UP's Baheri pic.twitter.com/o6ruXXmCJs
— ANI (@ANI) February 17, 2018
दरअसल, गरीबों के मिलने वाले राशन से जुड़े मामले में भष्टाचार का है। मेनका गांधी यूपी के बहेड़ी जिले में जनता दरबार लगा रही थीं। यहां पहुंचे लोगों ने सप्लाई अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। विडियो में मेनका गांधी अधिकारी पर भड़कते हुए बोल रही हैं, 'शर्म आनी चाहिए तुमको, क्या इज्जत है तुम्हारी, आदमी इज्जत पर जीता है, खाने पर नहीं।'
जनता दरबार में कहा अपशब्द
इसके बाद मेनका ने उन्हें अपशब्द बोलते हुए कहा, 'उसके ऊपर से लोगों का खाते हो, क्या इज्जत है तुम्हारी। सब लोग तुम्हें यहां गंदा-गंदा बोल रहे हैं। अच्छा लगता है तुम्हें?' इसके बाद मेनका के अपशब्द बोलने पर अधिकारी ने असहमति जताते हुए कहा, 'मैम आप ऐसा न बोलें।' और अपनी सफाई देने लगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story