उन्नाव गैंग रेपः CBI ने माखी थाने के तत्कालीन थाना अध्यक्ष और दारोगा को किया गिरफ्तार
उन्नाव गैंग रेप मामले में सीबीआई ने बलात्कार पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के दो अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है।

उन्नाव गैंग रेप मामले में सीबीआई ने बलात्कार पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के दो आरोप अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है।
सीबीआई ने उन्नाव गैंग रेप मामले में पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत के इल्जाम में उपनिरीक्षक अशोक सिंह भदौरिया और कामता प्रसाद सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने बताया कि दोनों ही पुलिस अधिकारी वारदात के समय उन्नाव जिले में माखी थाने में तैनात थे। आपको बता दे कि इस मामले में मुख्य आरोपी और बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पहले से पुलिस की गिरफ्त में है।
ये भी पढ़ेःबेटे अखिलेश और खुद के सरकारी बंगले को बचाने की फरियाद लेकर मुलायम सिंह पहुंचे CM योगी के घर, जाने आगे क्या हुआ?
सीबीआई ने बताया की गिरफ्तार दोनों पुलिस अधिकारियों पर आपराधिक साजिश और सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक युवती ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप लगाया था कि विधायक ने 4 जून 2017 पीड़ित लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप किया था।
पीड़ित लड़की का आरोप है कि साजिशन शशि सिंह नाम की महिला धोखे से नौकरी दिलाने का झासा देकर उसे आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास लेकर गई थी। जहां विधायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंग रेप किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App